पूर्व प्रभारी मंडी सचिव पूरन सिंह के सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। मंडी गेस्ट हाउस में पूर्व में प्रभारी मंडी सचिव रहे पूरन सिंह के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूरन सिंह के साथ बिताए गए कार्यकाल को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए और उनके सरल, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की सराहना की। स्वागत समारोह के दौरान मंडी स्टाफ एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने पूरन सिंह को फूलमालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूरन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने 35 वर्षों की सेवा अवधि में उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर विभाग की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने सहकर्मियों को सलाह दी कि वे विधि के अनुसार कार्य करें और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें। उन्होंने कहा कि जब लोग सरकारी कार्यालयों में आते हैं और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो उनका सरकारी व्यवस्था से विश्वास उठने लगता है, जो आगे चलकर भ्रष्टाचार को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि जिस कार्य से हमारा परिवार पलता है, वह भगवान के प्रसाद के समान है, इसलिए उसका सम्मान करना चाहिए और अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभाना चाहिए। इस अवसर पर मंडी सचिव योगेश तिवारी, कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू, निरीक्षक नवनीत सिंह, प्रकाश सिंह, पूरन सिंह के परिवारजन, मंडी स्टाफ एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें