मजदूरी के पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। एक युवक ने मजदूरी के पैसे मांगने पर ठेकेदार व मालिक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
           कुंडेश्वरी निवासी नरेन्द्र सिंह कुंडेश्वरी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने पथरी मंदिर के सामने प्लाई का कार्य किया था। दो माह काम करने के बाद जब उसने ठेेकेदार व मालिक से अपनी मजदूरी के 25 हजार रूपये मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया। कहा कि जब वह मजदूरी के पैसे मांगने उनके घर गया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर उसके मजदूरी के पैसे दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें