काशीपुर। उत्तराखंड की धामी सरकार के 4 वर्षो में भाजपा की नीति और विरासत को कायम रखने में प्रदेश के युवा हृदय सम्राट सीएम पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से आज उत्तराखंड कि प्रत्येक विधानसभा में विकास वोल रहा हैं। प्रेस को जारी भाजपा के सक्रिय वरिष्ठ नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने बताया कि प्रदेश में विगत 4 वर्षों के कार्यकाल में श्री धामी ने इतिहास रच दिया हैं एवं ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विकास के नाम सीएम धामी के कामकाज पर बताया कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूजीसी) को लागू करने वाला पहला राज्य बना। मदरसों में सरकारी पाठ्यक्रम अनिवार्य किया गया। युवा और रोजगार: नकल विरोधी कानून के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनाई गई और 30 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं।
महिला सशक्तिकरण: सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% आरक्षण दिया गया। लखपति दीदी योजना के तहत 2.65 लाख से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया। आधारभूत संरचना और पर्यटन: केदारनाथ और बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण कार्य, मानसखंड मंदिर माला मिशन और रोपवे परियोजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिला। निवेश और विकास: ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से 1 लाख करोड़ से अधिक का निवेश जमीन पर उतरा, और 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए। रिवर्स पलायन: ‘पलायन निवारण आयोग’ के माध्यम से रिवर्स माइग्रेशन (गांव वापसी) में 44% की वृद्धि दर्ज की गई और 6,000 से ज्यादा लोग स्वरोजगार अपना चुके हैं। कानून व्यवस्था: 12,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में इन चार वर्षों में राज्य ने विकास और सुशासन के नए रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। भाजपा नेता यूनुस चौधरी ने कहा कि आज जो इन मुद्दों पर विरोधी दल भ्रम फैला रहे हैं, वे जनभावनाओं का अपमान कर रहे हैं। कहा कि राज्य निर्माण से पहले ही, भाजपा हमेशा सशक्त, समृद्ध और विकसित उत्तराखंड को ध्यान में रखते हुए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने लगातार जो ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णय लिए हैं। प्रदेश की जनता भी गर्व से कह रही हैं कि हम धामी सरकार में विकसित उत्तराखंड का सपना साकार होता देख रहे हैं। भाजपा नेता यूनुस चौधरी चौधरी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के 4 वर्षो के सफलतम कार्यकाल की बधाई दी एवं सभी ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन एक मजबूत कड़ी है और हम सभी इस कड़ी के हिस्सा है जो गर्व की बात है।









