काशीपुर। युवक ने तीन युवकों पर उसके साथ मारपीट कर अपहरण के प्रयास का करने व जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
रॉयल इन्क्लेव निवासी कुनाल चैधरी पुत्र सुधीर चैधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 अप्रैल की दोपहर के लगभग 12ः30 बजे वह पॉलीटेक्निक, गया था, तभी वहां पर चेलू, इस्मित और एक अज्ञात लड़का आल्टो कार से आये और आकर कार को उसकी मोटर साईकिल के पीछे लगा दिया। काफी दूरी तक पीछा करने के उपरान्त चेलू ने अपनी कार उसकी मोटर साईकिल के आगे लगा कर मोटर साईकिल रुकवा दी और चेलू, इस्मित उसे जबरदस्ती कार में बैठाने लगे। जब उसने विरोध किया तो उक्त युवकों ने चाकू व डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर वहां मौजूद व्यक्तियों ने उसे बचाया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1), 126(2), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।









