काशीपुर। सूर्या चौकी पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 19 बाइक चालकों के चालान करते हुए 4500 रूपये संयोजन शुल्क वसूला।
मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या चौकी बॉर्डर पर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 6 बाइक चालकों के कोर्ट चालान, 8 चालकों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट की कार्रवाई करते हुए करीब 4500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं पुलिस ने 5 बाइक चालकों का एमवी एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में एसआई नवीन जोशी, रवीश कुमार विश्वकर्मा, कांस्टेबल प्रणय कुमार राठी, सुरेंद्र रावत, सूरज बोरा व राजेश भट्ट सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।









