काशीपुर। आगामी बकरा ईद त्यौहार को लेकर काशीपुर कोतवाली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च निकालकर आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा से त्यौहार मनाये जाने की अपील की।

आज काशीपुर कोतवाली पुलिस ने कोतवाल हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में बकरा ईद त्यौहार को लेकर नगर के मोहल्ला अल्लीखां क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने खुले में कुर्बानी न करने, निर्धारित स्थानों पर ही धार्मिक गतिविधियां संपन्न करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।









