ट्रक व विद्युत पोल में आग लगने से मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। नेशनल हाईवे पर लकड़ी से भरे खड़े ट्रक व वैशाली कालोनी में विद्युत पोल में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहंुची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही की अग्निकांड में किसी तरह की जन हानि नहीं हुई।
शनिवार की रात्रि ग्राम कनकपुर के पास नेशनल हाईवे पर लकड़ी से भरे खड़े एक ट्रक में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहंुची अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहंुचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं बीती देर रात्रि वैशाली कॉलोनी स्थित एक बिजली के पोल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से आवासीय क्षेत्र  की तरफ बढ़ रही थी। सूचना पर मौके पर पहंुची फायर यूनिट आग पर काबू पाया। दोनों ही घटनाओं में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन टीम में फायरमैन अर्जुन सिंह, सनी कुमार, बलवंत, फायर वूमेन नमिता, शीतल गोस्वामी, ज्योति, रजनी व चालक दीपक राठौर रहे।
Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें