देवस्थली परिवार ने राहगीरों को पिलाया मीठा शरबत

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित देवस्थली परिवार में तपती गर्मी में सफर कर रहे लोगों व आम नागरिकों को छबील लगाकर मीठा शरबत वितरित किया। इस दौरान लोगों ने भीषण गर्मी में राहत की सांस ली। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर सोसायटी अध्यक्ष दीपिका सारस्वत ने बताया कि भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा और मीठा शरबत पिलाना एक अत्यंत पुनीत कार्य है। चिलचिलाती धूप, लू और उमस के बीच यात्रियों, मजदूरों और राहगीरों के लिए यह मीठा पेय किसी संजीवनी से कम नहीं होता। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी में लोगों को बहुत प्यास लगती है। दीपिका सारस्वत ने बताया कि यातातात करने वालों को गर्मी से बचाव के लिए यह छबील का कार्यक्रम हमारी सोसायटी द्वारा किया गया है जो आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक गुंजन गर्ग, जयंती जोशी, पूजा तोमर, सरिता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, श्वेता शर्मा आदि महिलाओं ने अपना विशेष सहयोग प्रदान कर इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा कराया। इस दौरान सोसाइटी के कर्मचारी सुनील, अनिल, अवतार अनीता, हरिप्रसाद, चंद्रकला, रवि, सानू, निखिल आदि ने भी इस कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।









