काशीपुर में कब्र से निकालकर युवक के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नैनीताल/काशीपुर। नैनीताल हाईकोर्ट ने कटोराताल क्षेत्र में युवक की हत्या किए जाने का शक जताते हुए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ती राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने शव को कब्र से मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ती राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने शव को कब्र से निकालकर दोबारा से पोस्टमार्टम करके उसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कोर्ट ने सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के डॉक्टरों का एक पैनल बनाने को कहा है जो शव का पोस्टमोर्टेम करेगी और अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी। कटोराताल निवासी इमरान ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर कहा कि बीती 16 मई को उनका बेटा घर के ऊपरी छत पर मृत अवस्था में मिला था। शव के आसपास फर्श और चादर पर खून बह रहा था जिसके बाद उनके बेटे का पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया गया। याचिका में मृतक के पिता इमरान का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है क्योंकि उसके कान के नीचे चोट का निशान पाए गए थे इसलिए शव का दोबारा से पोस्टमार्टम कराया जाए ताकि, मौत के सही कारण का पता चल सके। अब इस पूरे मामले की सुनवाई आगामी 15 जून को होगी।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें