तीन मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा, कबाड़ी समेत दो गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। पुलिस ने नगर क्षेत्र में तीन मंदिरों से हुई चोरी का खुलासा करते हुए कबाड़ी व एक चोर को गिरफ्तार कर मंदिर से चोरी हुआ सामान समेत हजारों की समेत नकदी बरामद की है। जबकि दो चोर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
आज मंदिर में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बीती 26 मई को नागर शक्ति मंदिर व 31 मई की मध्यरात्रि गंगे बाबा मंदिर व नागनाथ मंदिर में चोरों ने धाबा बोलकर मंदिर से कलश, नाग, घंटिया आदि समेत मंदिर के दान पात्रों पर हाथ साफ कर दिया था। घटनाओं के खुलासे के गठित टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस के आधार पर घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ रेलवे लाइन पड़ाव रामनगर निवासी तालिब हुसैन पुत्र इरफान अली को नौगजा स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त चोरियां उसने अपने साथी रेलवे पड़ाव रामनगर निवासी सन्नी पुत्र गोविंद सिंह प ग्राम पूछड़ी रामनगर निवासी मोईन के साथ अंजाम दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मंदिर से चोरी किया सामान उसने कुमाऊं कालोनी कचनाल गाजी निवासी कबाड़ी जलीश आहमद पुत्र शब्बीर अहमद को बेचा है। पुलिस ने जलीश अहमद को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर मौके से एक नाग प्रतिमा, दो कलश, एक गदा, तीन त्रिशूल, गुंबद पर लगने वाले दो कलश, 17 घंटियां व 15 हजार 420 की नकदी बरामद कर ली। पुलिस फरार आरोपी सन्नी व मोईन की तलाश में जुटी है। पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी, कटोराताल चौकी इंचार्ज मीना रावन, एएसआई प्रकाश बारो, कां. गौरव सनवाल, महेन्द्र देवड़ी आदि शामिल रहे।
चोरियों का खुलासा करने पर पुलिस टीम को किया सम्मानित
काशीपुर। तीन मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा करने व 100 फीसदी सामान बरामदगी करने पर श्री गंगे बाबा के महंत लखनदास महाराज, श्री नागनाथ मंदिर के पुजारी पंडित केवलानंद जोशी, पुजारी गणेश नाथ, श्री गंगे बाबा मंदिर के सेवादार राजेश शर्मा, अनिल कुमार त्यागी, नीरज अग्रवाल ने पुलिस टीम को पटका व फुल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया है।
Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें