(भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. यूनुस चैधरी ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान)
जसपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से कल 29 जुलाई को आयोजित होने वाले लाभार्थी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आवास विकास स्थित एक हॉस्पिटल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा कर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली।
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. यूनुस चैधरी ने बताया कि लाभार्थी सम्मेलन 29 जुलाई को फैज-ए-आम इंटर कॉलेज में आयोजित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गोड, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान के सम्मेलन में शामिल होने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार, राजकुमार गुंबर, शरीफ खान सहित भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









