दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने उठाए सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

(अंकिता भंडारी हत्याकांड का हवाला देकर भाजपा से मांगा जवाब, महिला सुरक्षा और न्याय का उठाया मुद्दा) 

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रति दुख और आक्रोश जताया है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड का हवाला देते हुए भाजपा के ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ नारे पर सवाल उठाए।

डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिजनों ने मामले में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। ऐसे संवेदनशील प्रकरण के बीच दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के फैसले पर भाजपा को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण उत्तराखंड की महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय से जुड़ा गंभीर विषय है। कांग्रेस इस मामले में न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने की मांग करती रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों, विशेषकर सत्तारूढ़ दल, की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए मामले में पारदर्शिता बनाए रखना और उठाए गए सवालों का जवाब देना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रकरण में न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें