CEIR पोर्टल से कुंडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 20 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। कुंडा कोतवाली पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से थाना क्षेत्र से गुम हुए 20 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 6 लाख 16 हजार रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई की गई। पुलिस ने विभिन्न तिथियों पर गुम हुए मोबाइलों का विवरण पोर्टल पर अपलोड कर निगरानी की। इसके बाद 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

रविवार, 18 अक्टूबर को बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार जताया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) सुनील बिष्ट और महिला कांस्टेबल सोनिया शामिल रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें