अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने स्वर्गीय गुड़िया की पुण्यतिथि पर किया नमन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के तत्वाधान में महान समाजसेवी तथा काशीपुर के विकास के प्रणेता स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया को नमन किया गया।इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि गुड़िया जी ने अपना पूरा जीवन समाज की भलाई व काशीपुर के विकास के लिए समर्पित कर दिया, उनका विचार था कि काशीपुर शिक्षा का हब बने उस और उन्होंने हमेशा कार्य किया। उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व को काशीपुर का जनमानस भूल नहीं पाएगा। आज पूरे क्षेत्र को उनकी कमी हर पल महसूस होती है। वरिष्ठ अधिवक्ता तथा समिति के प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी ने भी अपने विचार रखें तथा समिति के युवा विंग के जिला महामंत्री शिवम शर्मा ने भी अपने विचार रखें। इस मौके पर पंडित उमेश जोशी, पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा, पंडित भास्कर त्यागी, पंडित पंकज पंत, पंडित संदीप चतुर्वेदी, पंडित डॉक्टर रजनीश शर्मा ,पंडित बसंत बल्लभ भट्ट, पंडित शिवम शर्मा, पंडित गिरीश चंद्र अधिकारी ,पंडित मोहन चंद्र पपने,आदि मौजूद रहे। संचालन नगर महामंत्री संदीप चतुर्वेदी ने किया।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें