अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की शोकसभा में पहलगाव में आतंकी हमले की घोर निंदा, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर की एक शोक सभा युवा विंग के जिलाध्यक्ष पं. शिवम् शर्मा के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश महासचिव पं. उमेश जोशी एडवोकेट ने की एवं संचालन पं. संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट महासचिव महानगर ने किया बैठक में पहलगाम में आंतकी हमले की घोर निंदा करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु २ मिनट का मौन रखा गया। इस हमले में घायल हुए लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस सकंट की घड़ी में पूरा देश एकजुट है और सरकार से अनुरोध है कि मृतकों को उचित मुआवजा एवं घायलों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। बैठक में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर महानगर ने उक्त हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से मांग की है कि हमले के जबाब में कड़ी एवं ठोस जवाबी कार्यवाही करी जाए। शोकसभा में उमेश जोशी एडवोकेट, पंकज पंत, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, मोहन चन्द पपनै, शुभम् उपाध्याय एडवोकेट, प्रदीप जोशी,राम शर्मा, शिवम् शर्मा, भव शर्मा, विवेक शर्मा, दिव्यांश शर्मा, अनन्त शर्मा, यथार्थ आत्रैय, वेंदाश शर्मा, प्रभा तिवारी आदि मौजूद रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें