काशीपुर से दिल्ली तक कांग्रेस की हुंकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

————–महारैली के लिए कुमाऊँ से उमड़ा जनसैलाब—————-

काशीपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज आहुत कांग्रेस की ऐतिहासिक महारैली के लिए कुमाऊँ भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली रवाना होने का सिलसिला सुबह से लगातार जारी है। इसी क्रम में काशीपुर महानगर से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल और प्रदेश महासचिव एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा के नेतृत्व में 120 कारों के साथ 650 से भी अधिक सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जसपुर बस अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखने को मिला, जो केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में एकजुट होकर राजधानी की ओर कूच कर रहे हैं। इससे पूर्व रात्रि में काशीपुर पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें संबोधित करते हुए रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रातः छह बजे से ही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, महानगर अध्यक्ष अलका पाल एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के साथ जसपुर बस अड्डे पर मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं के काफिले को दिल्ली के लिए रवाना किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अलका पाल और एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा ने दिल्ली में आहुत “वोट चोर गद्दी छोड़ो” महारैली को लोकतंत्र की आवाज बताते हुए कहा कि यह रैली जनता के अधिकारों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि आज देश का आम नागरिक महंगाई, बेरोजगारी और लोकतंत्र पर हो रहे हमलों से त्रस्त है और कांग्रेस पार्टी उसकी आवाज बनकर सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है। पूर्व अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि काशीपुर महानगर से रवाना हुआ यह जनसैलाब दिल्ली में आयोजित महारैली को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें