राजभवन घेराव भाजपा की उल्टी गिनती साबित होगा : अलका पाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। आगामी 16 फरवरी को देहरादून में राजभवन घेराव के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में तैयारी बैठक कर घेराव सफल बनाने का संकल्प लिया। स्थानीय डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, वन्य जीवों के कारण मानव हानि,सरकारी जमीनों की बंदरबाट, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने,बजट सत्र बढ़ाए जाने जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आगामी 16 फरवरी को देहरादून कूच कर राजभवन घेराव में भागीदारी करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ सहित राष्ट्रीय स्तर के नेता भी सम्मिलित रहेंगे। बैठक में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने बताया कि काशीपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का काफिला देहरादून कूच करेगा। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राजभवन घेराव ऐतिहासिक होगा। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और इसको उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह, ब्रह्मपाल, सरित चतुर्वेदी, जितेंद्र सरस्वती,मंसूर अली मंसूरी, सुभाष पाल, उमेश जोशी एड. पार्षद अब्दुल कादिर, एड.इंदर सिंह, एड. राजेश शर्मा, राकेश भगत, टीका सिंह सैनी, डॉ. करन सिंह पाल, अकरम बेग, ताहिर खान, कृष्ण कुमार, संजीव शर्मा, परम सिद्धू, एड. संदीप चतुर्वेदी, हरिओम सक्सेना, चंद्रभूषण डोभाल, वसीम राजा, साबिर हुसैन, सलीम सैफी, राकेश यादव, राजेश शर्मा एड. मोहम्मद आरिफ, अब्दुल समद,फिरोज हुसैन, संदीप चतुर्वेदी, सुरेंद्र कुमार बाटला, अब्दुल समद, डॉक्टर रमेश कश्यप, इरफान गुड्डू, पंडित रामदेव शर्मा, अकरम अली, पूर्व पार्षद नजमी अंसारी, पूर्व पार्षद दीपक कांडपाल, रवि पपने, सरिम सैफी, वसीम हुसैन आदि गणमान्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें