काशीपुरl राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में आकांक्षा गौतम ने100mtr 200mtr अपर लिम्ब मे जीता सिल्वर मेडल वही मानिक मनराज में लोअर लिम्ब स्टैंडिंग जैवलिन थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त कियाl दोनों ही खिलाड़ी विकलांग कैटागरी के हैl यह दोनों खिलाड़ी पिछले 1 साल से एथलेटिक्स प्रशिक्षक सरफराज चौधरी वह मनीषा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैंl राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल करने पर जिला उत्तराखंड एथलीट चयन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी करकी, प्रभारी स्पोर्ट्स स्टेडियम काशीपुर महेश्वर सिंह नेगी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक रघुवीर सिंह विर्क, हरीश राम, रमनदीप सिंह मान, मोहम्मद नवेद, महिमा भंडारी, ऋचा शर्मा, बिपिन आदि ने बधाई दी हैl









