लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा इस वर्ष पुनः बहुप्रतीक्षित नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन रामनगर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय के नेत्र विभाग में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ आज लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के समस्त पदाधिकारी जनों एवं सुप्रसिद्ध डॉ अमरजीत साहनी, डॉक्टर वरुण भारद्वाज मेडिकल इंचार्ज राजकीय चिकित्सालय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान निशुल्क नेत्र जांच शिविर में लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए।

लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के समस्त पदाधिकारीयों ने समर्पण सेवा से अपना-अपना कार्य किया। इस बार निशुल्क नेत्र जांच शिविर में सुंदर-सुंदर फ्लेक्सी पर लिखे संदेशों पर लोगों की भी निगाहें लगी रही जिसमें लिखा था जीते जीते रक्तदान जाते-जाते नेत्रदान, निशुल्क नेत्र जांच शिविर में आंखों की जांच ,काला मोतिया, आंखों की झिल्लियों की सफाई, मोतियाबिंद का ऑपरेशन से संबंधित कार्य है। इस शिविर में डॉक्टर गीतांजलि तिवारी की पूरी टीम द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर में लोगों की सेवा भाव से उचित देखरेख में निरीक्षण किया गया। खबर लिखे जाने तक शिविर में लगभग ( 185 ) लोगों ने भाग लेकर उचित जांच करवाई व दवाइयां भी दी गई। ला० क्लब काशीपुर ग्रेटर अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा, सचिव ला. आशीष पैगिया व कोषाध्यक्ष ला. विपिन तोमर ने बताया कि आज और कल दो दिवसीय निशुल्क नेत्र शिविर में पहले दिन लोगों की भारी भीड़ रही। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा जब-जब लोगों की सेवा के लिए सिविल लगाया जाता है तब तक भीड़ को देखते हुए क्लब के प्रत्येक सदस्य निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य में लग जाते हैं। उन्होंने बताया कि लगातार 36 वर्षों से निरंतर आंखों की जांच का कैंप लगाकर लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा मिसाल कायम की गई है। सर्वधर्म सद्भाव के मिशन के तहत मानव सेवा की समर्पित भावना को कायम रखने के लिए लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा नगर ही नहीं अपितु बाहर के लोगों की भी निशुल्क आंखों की जांच व ऑपरेशन करवाये गये हैं। इस मौके पर ला० क्लब काशीपुर ग्रेटर अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा, सचिव ला. आशीष पैगिया ,कोषाध्यक्ष ला. विपिन तोमर, इस मौके पर गौतम मेहरोत्रा, आशीष पाहवा, विपिन तोमर, अभिषेक गोयल, विवेक पैगिया, भूपेश नरूला, अनुराग सोलंकी, जतिन गोयल, राजीव अग्रवाल, अपूर्व मेहरोत्रा, हिमांशु गर्ग, डॉ. रजत, डॉ. भारत, लॉ रूपेश, लॉ. मनीष गुप्ता, लॉ. अमित अग्रवाल, लॉ. धीरज, लॉ. मयंक गुप्ता, लॉ. अमित गर्ग, लॉ. संजय अग्रवाल, लॉ. मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें