राष्ट्रपति के चिकित्सक रह चुके देश के प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहसिन वली की मेज़बानी में IICC में भव्य इफ्तार मिलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित Indian Islamic Cultural Centre में पूर्व राष्ट्रपति चिकित्सक व प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहसिन वली की मेज़बानी में आयोजित भव्य इफ्तार मिलन समारोह ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की एक मिसाल पेश की। डॉ. मोहसिन वली, जो चिकित्सा क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और मानवीय दृष्टिकोण के लिए विख्यात हैं, इस आयोजन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास किया। उनके सौम्य व्यक्तित्व और आत्मीय आतिथ्य ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर देश की नामचीन हस्तियों की गरिमामयी में से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज़ हुसैन तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस्लामिक कल्चर सेंटर अध्यक्ष सलमान खुर्शीद पूर्व केंद्रीय मंत्री ग़ुलाम नवी आज़ाद पूर्व सांसद कुंवर दानिश सहित अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं चिकित्सा क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। इफ्तार के इस पावन अवसर पर सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और देश में अमन, एकता तथा प्रगति की दुआ की। कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सौहार्द और पारस्परिक सम्मान से ओत-प्रोत रहा। डॉ. मोहसिन वली ने अपने संबोधन में कहा कि रमज़ान केवल इबादत का महीना ही नहीं, बल्कि इंसानियत, सेवा और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर भी है यही बोर्ड ऑफ ट्रस्टी सदस्य फर्रुख नाज़ बाजी ने कहा ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संवाद और परस्पर विश्वास को बढ़ावा देते हैं। समारोह में विभिन्न दलों के नेताओं की एक साथ उपस्थिति ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे एक यादगार एवं बरकत भरी शाम बताया।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें