काशीपुर। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थाें की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.39 ग्राम स्मैक व हजारो की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है।
कुंडा कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान सूर्या चौकी से आगे ठाकुरद्वारा रोड से सड़क किनारे खड़े गुलरघट्टी रामनगर निवासी शानू खान पुत्र स्व. रईश अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3.39 ग्राम स्मैक व 44 हजार की नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक पीने के आदी है तथा उक्त स्मैक को वह रतुपुरा निवासी गुड्डू खान से ली है। बरामद रकम वह की उसने स्मैक खरीदी थी तथा वह गुड्डू को पैसे देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई नवीन चन्द्र जोशी, रवीश राम, कां. सूरज सिंह व होमगार्ड हरपाल सिंह रहे।









