काशीपुर। एक व्यक्ति ने जमीन का म्यूटेशन कराने के 20.5 लाख रूपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ग्राम-पट्टीकला, मझरा घोसीपुरा, थाना स्वार (रामपुर) निवासी असलम पुत्र स्व.जुम्मा ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब 5 वर्ष पूर्व ग्राम सरबरखेड़ा निवासी अय्यूब अली से ग्राम सरबरखेडा में ठाकुरद्वारा रोड पर लगभग डेढ बीघा जमीन खरीदने का सौदा किया था। अय्यूब अली ने कहा कि उसकी जमीन का मयूटेशन मेरे नाम पर चढ़वा लो उसके बाद वह उसकी रजिस्ट्री करा देगा। कुछ समय बाद चीमा पेपर मिल के पास स्थित एक ढाबे पर काशीपुर निवासी शाहीने अंजुम पुत्री हारून निवासी जिसे वह पहले से जानता था तथा शाहीने अंजुम सीआईएसएफ में स्टैनो के पद पर दिल्ली में तैनात है से जमीन का मयूटेशन कराने को कहा तो शाहीने अंजुम ने कहा कि गाजियाबाद निवासी पत्रकार दीपक शर्मा के उत्तराखण्ड के बड़े-बड़े सरकारी अफसरो से अच्छे सम्बंध है वह बीस लाख रूपये में म्यूटेशन करा देगा तथा शाहीने अंजुम ने दीपक शर्मा से उसकी फोन पर बता कराई। कुछ दिन बाद शाहीने अंजुम ने म्यूटेशन चढ़वाने के लिये अपने भाई के खाते में दो लाख रूपये डलवाये। उसके एक दिन बाद शाहीने अंजुम ने फोन कर काशीपुर निवासी सन्नी नाम के व्यक्ति को उसके घर भेजा तथा एक लाख रूपये मंगा लिये। उसके कुछ समय बाद दीपक शर्मा ने व्हाटसप पर कॉल करके कहा कि कल वह व शाहीने अंजुम आपकी जमीन के मयूटेशन के सम्बंध में रूद्रपुर में डीएम से मिलने आ रहे हैं कुछ पैसे लेकर आ जाना। उनके कहने पर वह गांव के दो व्यक्तियों के साथ दीपक शर्मा व शाहीने अंजुम से डीएम ऑफिस में मिला। जिसक बाद दीपक शर्मा व शाहीने अंजुम ने कहा कि पांच लाख रूपये दे दो अधिकारियों व उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के पीएसओ० विशाल निवासी देहरादून को देने है। जिसके बाद उसने दीपक शर्मा को दो लाख रूपये दे दिये। उसी दिन दीपक शर्मा ने अपने फोन से विशाल से बात करायी फिर तीन माह बाद दीपक शर्मा काशीपुर आये और उससे दो लाख रूपये नकद लेकर चले गये। फिर कुछ समय बाद दीपक शर्मा ने उसे फोन पर कहा कि वह दिल्ली व देहरादून के दो खाता नम्बर आपको भेज रहा है उन खातो में दस लाख रूपये डाल दो। जिसके बाद आपका म्यूटेशन तुरन्त हो जायेगा। जिसके बाद उसने उसके बताये खातों में सात लाख व दो लाख निन्यानबे हजार रूपये डाल दिये। अब वह जब भी दीपक शर्मा से म्यूटेशन कराने की बात कहता तो दीपक शर्मा कहता कि उसकी अफसरो से बात हो रही है जल्द ही जमीन का मयूटेशन चढ़ जायेगा। उसके बाद दीपक शर्मा कहा कि सैमसंग का मॉडल मोबाइल फोन दो मुख्यमंत्री के पीएसओ विशाल मयूटेशन चढ़वाने वाले अधिकारी को देंगें। जिस पर उसने एक लाख 54 हजार 999 रूपये का मोबाइल खरीद लिया जिसे दीपक शर्मा ने उसके घर से मंगवा लिया। उसके बाद उसने दीपक शर्मा से म्यूटेशन चढ़वाने को कहा तो दीपक शर्मा और शाहीने अंजुम और पैसे देने की बात करते रहते तथा आज तक जमीन का मयूटेशन अय्यूब अली के नाम पर नही कराया। जब उसने ज्यादा तकाजा किया तो दीपक शर्मा व शाहीने अंजुम कहने लगे कि तुम्हारी जमीन का म्यूटेशन भी नहीं करायेंगे और न ही तुम्हारे पैसे वापस देंगें अगर पैसे वापस मांगे तो तुम्हे झूठे मुकदमें में जेल भिजवा देंगे। कहा कि आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर उसकी बीस लाख 53 हजार 999 की रकम हड़प ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।









