गौकशी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित चल रह अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियानो के क्रम में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गौकशी के मामले में वांछित चल रहे ग्राम चकलोहरा थाना भगतपुर जनपद मुरादाबाद निवासी शादाब अली पुत्र शकील को जसपुर खुर्द से गिरफ्तार किया है। किया गया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, एसआई जसविंदर सिंह, एएसआई दीपक चौहान व कां. सुरेंद्र कांबोज रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें