संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवकी प्रयागराज से बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती को पुलिस ने प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया।
बीती 7 मई को आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री को ग्राम बांसखेड़ा निवासी आलम पुत्र मोबिन बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने पतारसी करते हुए युवती व युवक को प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया गया है। वहीं पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। पुलिस टीम में एएसआई दीपक चौहान व कांस्टेबल हरीश नेगी रहे।
Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें