गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया खिचड़ी व शरबत का प्रसाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। गंगा दशहरे के पावन अवसर पर मानपुर रोड स्थित श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट नंगली आश्रम, काशीपुर के तत्वावधान में श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी एवं शरबत के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी शुद्ध महेशानंद पुरी महाराज की प्रेरणा से किया गया। इस सेवा कार्य में ट्रस्टी चमन सिंह प्रजापति एवं अन्य भक्तजनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान चमन सिंह प्रजापति, शिवम् प्रजापति, देवानन्द, माया प्रजापति, शिवानी प्रजापति सहित कई श्रद्धालु एवं भक्तजन मौजूद रहे। आयोजन में सेवा भाव और धार्मिक आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें