काशीपुर। जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य और मानवता की सच्ची सेवा है। यह न केवल किसी भूखे का पेट भरता है, बल्कि समाज में प्रेम और सद्भाव को भी बढ़ाता है।

यहीं कार्य सैनिक कालोनी वार्ड नं. एक निवासी युवा समाजसेवी मोहम्मद हसन अल्वी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को इस तपती धूप में बाजपुर रोड स्थित प्रिया मॉल के पास जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट व पानी की ठंडी बोतलें बांटी। उनके इस प्रयास को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। एक मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि उनका यह प्रयास निरंतर जारी है। उन्हें समाजसेवा के तहत बेसहारा गरीब और भूखे लोगों को खाना खिलाकर उन्हें जो सुकुन मिलता है वह उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। समाजसवी मोहम्मद हसन अल्वी दिल्ली की एक फाईनेंस कंपनी में कार्य करते है। वह करीब छह माह से काशीपुर में रहकर गरीबों की सेवा में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सर्वोपरि है। उन्होंने आम जन को प्रेरित करते हुए कहा कि एक बार किसी के चेहरे की मुस्कान बन कर देिखये सच में सकून मिलेगा। हसन अल्वी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उनका जीवन का एक मात्र लक्ष्य मानव सेवा ही है। अब जब तेज गर्मी अपनी चरम पर है तो वही कभी ग्लुकोज पानी, ठंढ़ा पानी सहित अन्य जरूरत के सामान राह चलते लोगों के बीच बांटते नजर आते हैं।









