महुआखेड़ागंज मेंजय हिंद सेवा संघ के सदस्यों ने चलाया स्वच्छता अभियान की साफ सफाई , दिया स्वच्छता का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

महुआखेड़ागंज। आज सुबह 6 बजे से जयहिंद सेवा संघ संगठन के सदस्यों ने केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मो रिजवान अंसारी के नेतृत्व में महुआखेड़ागंज के राजकीय इण्टर कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज व राजकीय आई, टी, आई, के मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया ओर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर मैदान में फैली गंदगी और वहाँ खड़ी बड़ी बड़ी घास फूंस व झाड़ियों आदि को काटकर साफ़ करके ग्राउंड को स्वच्छ किया वहीं केन्द्र अध्यक्ष एडवोकेट मो रिजवान अंसारी ने कहा कि संघठन द्वारा खेल के मैदान को बच्चों के खेलने के लिए साफ़ किया गया और समर छुट्टियों में बच्चों को शाम के समय , ओर सुबह के समय, खेलकर अपना शरीर व मस्तिष्क स्वास्थ रखना चाहिए , ओर आज कल चल रहे विभिन्न प्रकार के फिजिकल व अन्य विभाग के लिए भी, मैदान का सही होना बहुत जरूरी है, जिससे बच्चे मैदान में प्रैक्टिस कर सके। इस मौके पर संघ संगठन के, मीडिया प्रभारी, अल्फैज़ अंसारी, राशिद अंसारी, रज़ा अली, अली हसन, फिरोज़ आलम, रिज़वान धीमर खेड़ा से, नाजिम हुसैन, ओर समर अली आदि, सदस्य मौजूद रहे। जिसमें सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद रिज़वान अंसारी, ने सभी सदस्यों का इस नेक कार्य मे भागीदारी करने के लिए सभी का धन्यवाद कहा ओर इस प्रकार के कार्यक्रमो को आगे भी करते रहने की बात कही।।

 

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें