महुआखेड़ागंज। आज नगर पालिका परिषद महुआखेड़ा गंज के चेयरमैन रिजवान अहमद ने क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 मोहल्ला गंज में डॉ उस्मान सेठ के पीछे बसे 10 परिवारों को अंधेरे से राहत व मुक्ति दिलाते हुए विधुत विभाग के सहयोग से विद्युत पोल लगाए और उन पर प्लास्टिक युक्त तार खिंचवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहाँ विधुत पोल लगने से काफी समय से अंधेरे में रह रहे वाशिंदों को इस गर्मी व अंधेरे से राहत मिलेगी। इस पर वहाँ की जनता ने विधुत विभाग व चेयरमैन का आभार जताया।।











