पुलिस के साथ गाली-गलौच व अभ्रदता करने पर दो गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। किरायेदारों के सत्यापन के दौरान सरकारी वाहन में बाइक सवार द्वारा टक्कर मारने व पुलिसकर्मियों से अभ्रता कर गाली-गलौच करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ उप निरीक्षण नवीन बुधानी ने काशीपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पुलिस टीम के साथ 31 मई को सरकारी व निजी वाहनों से एसआरएफ फैक्ट्री में कार्यरत कर्मियों का सत्यापन किया। जिसके बाद एएसआई प्रकाश बोरा, महिला कांस्टेबिल इन्दु राणा व वंदना गड्डा कालोनी क्षेत्र में सत्यापन करने पहंुच गये। गड्डा कालोनी पुलिया के पास बाइक संख्या यूके18के-7781 पर चालक ने गलत साईड से आकर सरकारी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में कुमांयू कालोनी निवासी पारस अधिकारी पुत्र दीवान सिंह मामूली रूप से घायल हो गया। जिस पर चालक विरेन्द्र यादव व उन्होंने उसे उठाकर समझाने का प्रयास किया तो पारास चालक विरेन्द्र यादव के साथ गाली गलौच करने लगा तथ धमकी देने लगा। जिसके बाद पुलिसकर्मी पारस को समझाने के बाद सत्यापन में व्यस्त हो गये। उसके कुछ देर बाद पारस अधिकारी अपनी बाइक व कार संख्या यूके06एजे-6010 पारस का भाई व चाची सवार होकर आये तथा पुलिस जीप के आगे कार को खड़ा कर दिया तथा तीनों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभ्रदता करते हुए सरकारी वाहन चालक विरेन्द्र का गिरेबान पकड़ लिया। जब उनके द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो पारस ने उनका चश्मा तोड़ दिया तथा कान्सटेबल चालक विरेन्द्र यादव की वर्दी फाड़ दी। इस दौरान अन्य पुलिस बल मौके पर बुलाया गया तथा उक्त लोगों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन उक्त लोग पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौच, धक्कामुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा डालते रहे। जिसके पर पुलिस ने बल प्रयोग कर पीयूष अधिकारी व पारस अधिकारी पुत्र श्याम सिंह को पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एसएसआई आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा धारा 221, 132, 121, 352, 351(2), 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज उन्हें कोर्ट में पेश किया है।
Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें