*****17 जुलाई को देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम में पहुंचने का किया आह्वान*****
कौनेन सैफी
बाजपुर। पूर्व विधायक संजीव आर्य के नेतृत्व में सोमवार को बाजपुर स्थित गेट कॉलेज में छात्र-युवाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भर्ती घोटालों, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चर्चा की गई तथा 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
संजीव आर्य ने कहा कि उत्तराखंड सहित देशभर में भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भर्ती घोटालों, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों की मेहनत करने वाले अभ्यर्थी रोजगार और न्याय के लिए भटक रहे हैं, जबकि सरकार दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।
उन्होंने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे तथा उनकी समस्याओं और अधिकारों की आवाज राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे। इसी उद्देश्य से बाजपुर में छात्र संघ पदाधिकारियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भर्ती घोटालों और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का सरकार पर विश्वास कमजोर हुआ है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने और इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया।
बैठक में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, जोरावर सिंह भुल्लर, श्रीनाथ विश्वास, पवन शर्मा, नवदीप सिंह कंग, हरदेव सिंह हैरी, हरजिंदर सिंह, शौर्य दत्त लखेड़ा, फुरकान अहमद, हामिद, हरमन सिंह, हरभजन सिंह, आशु खान, मनीराम, अंकित, रोहित, विशाल, जतिन शर्मा, महेंद्र सिंह बोरा, प्रशांत भट्ट, प्रदीप यादव, आशीष भट्ट, सावेज अंसारी, सुमित सिंह, परवेज आलम, जगबीर सिंह, सोनू, मोनू कुमार, राहुल कुमार, नितिन बिष्ट, पंचम सिंह, राहुल वर्मा, बलवीर सिंह, उमेश निर्विक और रोहन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा मौजूद रहे।









