कौनेन सैफी
काशीपुर। विजन वैली स्कूल, काशीपुर के कक्षा 3 के मेधावी छात्र अहान साजिद ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
अहान ने SOF इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलंपियाड (IGKO) में इंटरनेशनल रैंक 4 और उत्तराखण्ड-2 जोन में जोनल रैंक 3 प्राप्त की। इस उपलब्धि के लिए उन्हें इंग्लिश का ब्रॉन्ज मेडल तथा सर्टिफिकेट ऑफ जोनल एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा SOF इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (IEO) में भी अहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल रैंक 10 और उत्तराखण्ड-2 जोन में जोनल रैंक 5 हासिल की। इस उपलब्धि पर उन्हें GK में गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट ऑफ जोनल एक्सीलेंस प्रदान किया गया।
अहान साजिद की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनकी उपलब्धि से विजन वैली स्कूल के साथ-साथ पूरे काशीपुर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।









