—–राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर राजीव चौधरी ने की राहत सामग्री वितरित—-

नई दिल्ली/काशीपुर। टीम रॉबर्ट वाड्रा इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर राजीव चौधरी ने देशभर से पहुंचे संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नई दिल्ली के जंतरण्मंतर पर चल रहे युवा विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया और केंद्र सरकार से युवाओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की।
राजीव चौधरी ने कहा कि युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि युवाओं की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और व्यापक हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान टीम रॉबर्ट वाड्रा इंडिया की ओर से प्रदर्शन में शामिल लोगों के बीच राहत सामग्री का भी वितरण किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवाओं के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनकी मांगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। यहां बड़ी संख्या में टीम राॅबर्ट वाड्रा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।










