खड़गे के हल्द्वानी दौरे की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, काशीपुर में कांग्रेस ने शुरू की रणनीति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगामी 8 अगस्त को प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे की तैयारियों को लेकर काशीपुर में भी संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

 उन्होंने बताया कि काशीपुर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। दौरे से संबंधित संगठनात्मक व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर लगातार मंथन किया जा रहा है।

अनुपम शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र ही कांग्रेस जनों, ब्लॉक अध्यक्षों, पार्षदों, अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को ऐतिहासिक और सफल बनाने का आह्वान किया।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें