8 अगस्त को हल्द्वानी में होने वाले खड़गे के दौरे की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, रुद्रपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

(काशीपुर से भी पहुंचे कई दिग्गज)

रुद्रपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 8 अगस्त को हल्द्वानी प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को रुद्रपुर स्थित सोनिया रिजॉर्ट में जिला कांग्रेस कमेटी उधम सिंह नगर के अध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, करण माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक रवि बहादुर, आदेश चौहान, तिलकराज बेहड़, अनुपमा रावत, मनोज रावत, फुरकान अहमद, उत्तराखंड कांग्रेस के सहप्रभारी मनोज यादव, पूर्व विधायक संजीव आर्य एवं राजकुमार ठुकराल, एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री अनुपम शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

इसके अलावा महानगर कांग्रेस काशीपुर की अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, किसान कांग्रेस काशीपुर के अध्यक्ष परम सिद्धू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ऐरी, संजीव शर्मा, अनुसूचित विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भगत, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में 8 अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें