एसडीएम की बैठक में SIR को लेकर आपत्तियों पर चर्चा, काशीपुर में राजनीतिक दलों ने उठाए सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मंगलवार शाम चार बजे उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक के दौरान राजनीतिक दलों की ओर से SIR प्रक्रिया को लेकर कई आपत्तियां और सवाल उठाए गए। प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान सामने आ रही समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इन मामलों का जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाना जरूरी है।

दल प्रतिनिधियों ने मांग की कि SIR से संबंधित आपत्तियों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए और प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके। बैठक में संबंधित अधिकारियों से आपत्तियों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा भी जताई गई।

राजनीतिक दलों ने प्रशासन से SIR प्रक्रिया की निगरानी और शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

इस मौके पर आजाद समाज पार्टी (कांशाीराम) के महानगर अध्यक्ष डॉ. एमए राहुल, भाजपा से अधिवक्ता अनिल सैनी, बसपा से करण भारती, भूपेश जाटव, प्रशांत सागर आदि राजीतिक दलों के लोग मौजूद रहे

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें