राज्य मंत्री डॉ. युनुस चौधरी का रामनगर में भव्य स्वागत, युवाओं व महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के धरातल पर कार्य करने का संकल्प दोहराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामनगर। उत्तराखंड राज्य हुनर परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार रामनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे डॉ. युनुस चौधरी का स्थानीय कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।


रामनगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, वार्ड सदस्यों, पूर्व ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाओं के साथ राज्य मंत्री डॉ. चौधरी का नागरिक अभिनंदन किया। डॉ. चौधरी ने कार्यकर्ताओं और जनता से मिले इस अपार स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
दौरे के दौरान आयोजित बैठक में राज्य मंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं व शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के विकास को लेकर सार्थक एवं रचनात्मक चर्चा भी हुई। ट्रक यूनियन स्थित हिंदुस्तान ट्रांसपोर्ट मे
मीडिया से वार्ता करते हुए डॉ. युनुस चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार राज्य के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हुनर परिषद के माध्यम से युवाओं और महिलाओं के लिये रोजगार के माध्यम पैदा किये जायेंगे साथ ही स्थानीय हुनरमंदों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हूर खान, नगर मंडल अध्यक्ष फईम कुरैशी, अज़ीज़ खान, दानिश सिद्दीकी, हुमेद कुरैशी, पूर्व सभासद मो. उस्मान, पूर्व सभासद बाबर खान, खुर्शीद आलम, डॉ. जफर सैफी, अनीस आलम, सेय्यद महमूद खान, शाहिद सद्दाम, सलाउद्दीन ठेकेदार, शहराज सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें