तीन-चार बार रिकाउंटिंग के बाद खुला अध्यक्ष पद का पेंच, 11 वोट से गुरजिंदर सिंह की जी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

(राधेहरि कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में देर रात घोषित हुआ परिणाम, कुलदीप सिंह रहे दूसरे स्थान पर)
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद का बहुप्रतीक्षित परिणाम आखिरकार घोषित कर दिया गया। तीन से चार बार हुई रिकाउंटिंग के बाद गुरजिंदर सिंह ने 11 वोटों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुलदीप सिंह को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।
मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के परिणाम को लेकर लंबे समय तक असमंजस की स्थिति बनी रही। कई बार रिकाउंटिंग कराए जाने के कारण कॉलेज परिसर में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी रहीं।
अंततः मतों की दोबारा गिनती के बाद चुनाव परिणाम स्पष्ट हुआ और गुरजिंदर सिंह को राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नया छात्रसंघ अध्यक्ष घोषित किया गया। परिणाम सामने आते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं कुलदीप सिंह दूसरे स्थान पर रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें