मुख्यमंत्री धामी से मिले राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी, जनसमस्याओं पर की चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

(ढेला नदी में पिचिंग और जसपुर में तीन सड़कों के निर्माण की मांग उठाई, हुनर परिषद कार्यालय के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित)

जसपुर। राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर जसपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मानसून के मद्देनजर ढेला नदी में पिचिंग कार्य कराने तथा जसपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन सड़कों के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

डॉ. यूनुस चौधरी ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि जनसुरक्षा और आवागमन की सुविधा को देखते हुए आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान का भी आग्रह किया।

भेंट के दौरान डॉ. चौधरी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि अल्पसंख्यक हुनर परिषद का कार्यालय जल्द ही जसपुर विधानसभा क्षेत्र में खोला जाना प्रस्तावित है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जसपुर पहुंचकर कार्यालय का शुभारंभ करने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए जल्द जसपुर आकर कार्यालय का उद्घाटन करने की बात कही।

डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना और विकास कार्यों को गति दिलाना उनकी प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन स्तर पर उठाकर उनके निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें