जसपुर में खेल अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग में 40 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

(राजीव चौधरी के दिशा-निर्देश में प्रदेशभर में आयोजित हो रही प्रतियोगिताएं, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल ने किया उद्घाटन)

जसपुर। महिला खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 12 अक्टूबर को जसपुर के स्वागत मंडप में खेल अस्मिता सिटी वेटलिफ्टिंग लीग का आयोजन किया गया। उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग संगठन के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल ने किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 40 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव राजीव चौधरी के दिशा-निर्देश में आयोजित इस लीग का उद्देश्य खेलों को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। राजीव चौधरी ने बताया कि प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक महिला खिलाड़ी आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि खेल अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग का अगला आयोजन 14 अक्टूबर को शैमफाॅर्ड पब्लिक स्कूल में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में मदन ठाकुर, राजू चौधरी और हरजिंदर सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि मेघा चंद और बिट्टू राजपूत ने कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि तरुण गहलोत, सनी प्रधान, निकेश अग्रवाल, गुरदीप सिंह गोल्डी, राजू सहोता और जगजीत सिंह भुल्लर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें