
काशीपुर। काशीपुर किराना सोशल वेलफयर समिति ने आज नगर निमग कार्यालय में नवनिर्वाचित महापौर दीपक बाली का अभिनन्दन कर बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि आप जैसे युवा, प्रगतिशील, विकास को प्राथमिकता देने वाले महापौर से क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर होगा बुलन्दियों को छुऐगा, ऐसा संगठन को विश्वास है। उन्होंने आशा जताई कि मेयर दीपक बाली व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर समय तत्पर रहकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण सहसोग करें।
स्वागत करने वालों में विनोद कुमार अग्रवाल, अनिल महेश्वरी, दीपांशु अग्रवाल, धीरज कुमार अग्रवाल, राजपाल खरबंदा, अभिषेक यादव, रितेश सिंघल ऋषि अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, संजय गुप्ता, सुनील अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल अग्नि, कपिल अग्रवाल, अरविंद कुमार, तुषार अग्रवाल, रोशन लाल, संजीव बत्रा, राजकुमार यादव, मुकेश पाहवा, गोविंद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सचिन गोयल, सचिन माहेश्वरी, पीयूष अग्रवाल, अजय पाहवा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।









