काशीपुर में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर प्रबुद्ध जनों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, आयोजित कार्यक्रम में क्या भावपूर्ण स्मरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विविध कार्यक्रम में किया गया नमन

काशीपुर। भारत रत्न पं- गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती यहां पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम से मनाई गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। मंच के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व जस्टिस राजेश टंडन ने स्वर्गीय पंत जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने संबोधन में कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत भारत के दूसरे गृह मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्राी रहे थे, वह एक कुशल स्वतंत्रता सेनानी भी थे। भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और जमींदारी प्रथा को खत्म कराने में उन्होने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने हिंदू संहिता विधेयक पारित कराया और हिंदू पुरुषों के लिए एकपत्नीत्व अनिवार्य बना दिया था। उन्होंने हिंदू महिलाओं को तलाक और वंशानुगत संपत्ति के उत्तराधिकार के अधिकार दिए थे। भारत रत्न का सम्मान उनके ही गृह मन्त्रित्व काल में शुरू किया गया था, यही सम्मान उन्हें सन 1947 में उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के गृह मंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत के तत्कालीन महामहिम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा प्रदान किया गया था। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि महापौर दीपक वाली, पूर्व विधयक हरभजन सिंह चीमा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, उमेश जोशी एडवोकेट, पूर्व पालिका अध्यक्ष शमशुद्दीन, अलका पाल, इंदूमान, आजाद समाज पार्टी काशीराम भीम आर्मी नेता डाॅ एमए राहुल ने भी पंत जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अभय अभय प्रताप सिंह ने की। संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता जितेंद्र सरस्वती ने किया। कार्यक्रम के दौरान गोविंद बल्लभ पंत समिति एवं लाइन्स क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती पर पंत पार्क में विभिन्न प्रकार की प्रजाति के पौधें का वृक्षारोपण किया गया। साथ ही लायंस क्लब ग्रेटर के द्वारा निशुल्क ब्लड सैंपल एवं शुगर की निशुल्क जांच का कैंप राजकीय चिकित्सालय के डाॅक्टरों द्वारा लगाया गया जिसमें लगभग 28 लोगों ने ब्लड डोनेट किया एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों ने शुगर की जांच कराई। लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर अध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने लोगों से अपील की निःशुल्क ब्लड देकर इंसानियत का फर्ज अदा करें। निशुल्क चेक अप कैंप में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता अभियान को संकल्पित करने का वचन लिया एवं राष्ट्रीय गान गाकर समापन किया गया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद


कार्यक्रम के दौरान समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा, सह संयोजक एमएस रावत, महामंत्री गौतम मेहरोत्रा, केएस रावत, सामाजिक कार्यकर्ता साबिर हुसैन, शफीक अहमद अंसारी, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, अरुण चैहान, आशीष गुप्ता, ईश्वर चंद्र गुप्ता, अपूर्व मेहरोत्रा, संतोष मेहरोत्रा, राजू छीना, डा. ईला मेहरोत्रा, केवीआर हाॅस्पिटल के डायरेक्टर अनुराग सोलंकी, राजकुमार सेठी, फिरोज हुसैन, विकल्प गुड़िया, एएस रावत, मनोज अग्रवाल, लता शर्मा, विजेंद्र चैधरी, स्वतंत्र मेहरोत्रा, मुदित अग्रवाल, शाह आलम, अर्पित मेहरोत्रा, सुरेंद्र जीना, त्रिलोक सिंह अध्रिकारी, मुशर्रफ हुसैन, विवेक पैगिया, मनोज अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल, अमित गर्ग, कोषाध्यक्ष ला. विपिन तोमर, ध्ीरज अग्रवाल, राकेश भगत, डा. गिरीश तिवारी, वेद प्रकाश विद्यार्थी, सादिक मेंबर, मुदित अग्रवाल, शाह आलम, डाॅक्टर सिंह, प्रसिद्ध साहित्यकार कोठनाला आदि मौजूद रहे।

समिति ने जताया आभार


काशीपुर। भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत जी की 137वीं जयंती के उपलक्ष पर गोविंद बल्लभ पंत पार्क में आहूत कार्यक्रम के अंतर्गत सपफल बनाने के लिए गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा एवं महामंत्री गौतम मेहरोत्रा ने सफलतम कार्यक्रम पर सभी जनप्रतिनिधियो, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक संगठनों कार्यक्रम में आए सभी सम्मानित लोगो का आभार व्यक्त किया एवं प्रशासन द्वारा गोविंद बल्लभ पंत पार्क की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।

महापौर ने भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में किया वृक्षारोपण


काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां पंत पार्क पहुंचकर भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति द्वारा महान स्वतंत्राता सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्राी पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी स्मृति में वृक्षारोपण किया। महापौर ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत देश के महान नेताओं में से एक है जिन्होंने अपनी त्याग और तपस्या से इस देश को न सिपर्फ आजाद कराया बल्कि आजादी के बाद देश के नवनिर्माण में भी जो भूमिका निभाई वह हमेशा याद रहेगी। हमारा सौभाग्य है की काशीपुर पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की कर्मभूमि रही है। हम उन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को शत-शत नमन करते हैं और उनके आदर्श और राष्ट्रहित सर्वाेपरि की उनकी सोच पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस दौरान समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा, सह संयोजक एमएस रावत, महामंत्री गौतम मेहरोत्रा उप जिलाध्किारी अभय प्रताप सिंह शफीक अहमद अंसारी मनोज जोशी विमल गुड़िया श्रीमती अलका पाल अरुण चैहान समेत नगर व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे जिन्होंने श्री पंत जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

महान स्वतंत्रता सेनानी थे भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंतः शैलेंद्र कुमार मिश्रा


काशीपुर। जनजीवन उत्थान समिति के तत्वाधान में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई और उनको नमन किया गया। जयंती समारोह में बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत एक कुशल प्रशासक तथा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। भारतवर्ष की सबसे पुरानी संस्था श्री हिंदी प्रेम सभा के प्रथम अध्यक्ष पंडित गोविंद बल्लभ पंत का सपना था की काशीपुर जैसी धर्मिक तथा ऐतिहासिक नगरी उन्नति के मार्ग पर निरन्तर अग्रसर रहे और एक दिन काशीपुर जिला बने। इसी क्रम में बार एसोसिएशन काशीपुर के पूर्व आडिटर भास्कर त्यागी एडवोकेट ने कहा की भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत सच्चे देशभक्त थे और बार एसोसिएशन काशीपुर के प्रथम अध्यक्ष थे। जयंती समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, विवेक मिश्रा एडवोकेट, शालिनी मिश्रा एडवोकेट, कर्तव्य मिश्रा एडवोकेट, राम शर्मा, अमृतपाल सिंह एडवोकेट, नवजोत सिंह एडवोकेट आदि उपस्थित रहे। बाद में मिष्ठान वितरण किया गया।

महुआखेड़ा में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर अर्पित किए पुष्प


महुआखेड़ागंज। भारत रत्न व पूर्व गृहमंत्राी स्व0 पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज नगर पालिका कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्रा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष रिजवान अहमद, ईओ सतीश कुमार, सभासद मुजफ्फर अली, पूर्व सभासद परवेज आलम, नईम अहमद, लाइक अहमद, वाजिद अली, इमामुद्दीन एवं पालिका का समस्त स्टापफ व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

गन्ना आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया भारत रत्न का स्मरण


काशीपुर। कार्यालय आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। गन्ना एवं चीनी आयुक्त त्रिलोक सिंह मार्ताेलिया सहित विभाग के सभी अध्किारियों तथा कर्मचारियों द्वारा द्वारा पंत जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण करते हुए उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर अपर गन्ना एवं चीनी आयुक्त चंद्र सिंह इमलाल, प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार, सहायक गन्ना आयुक्त मुख्यालय आशीष नेगी सहित विभाग के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें