काशीपुर में धूमधाम से मनायी जाएगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कल पंत पार्क में सुबह 10 से आयोजित होगा कार्यक्रम

काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन कल 10 सितंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर पंडित पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण, वंदेमातरम, भजन एवं बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा और 11ः15 बजे तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के आयोजन समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा ने उक्त जानकारी देते हुए इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधनमंत्री और गृह मंत्री रहे पंडित गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। समिति के महामंत्री गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि पं. गोविंद बल्लभ पंत ऐसी शख्सियत हैं, जिनका सभी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वे आशान्वित हैं कि आमंत्रित किये जा रहे सभी अतिथिगण कार्यक्रम में सहभागिता निभाकर पंत जी को श्रृद्धा सुमन अर्पित करेंगे। समिति के सहसंयोजक एमएस रावत एवं अनिल रावत ने बताया कि निमंत्राण पत्रक बांटे दिए गए हैं, अपेक्षा है कि कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहेगा। वहीं दूसरी और आयोजन की दृष्टि से नगर निगम द्वारा पार्क में साफ-सफाई व्यवस्था कराने के साथ फव्वारे को भी सुचारू कराया जा चुका है। अन्य व्यवस्थाएं भी लगभग दुरुस्त हो चुकी हैं।

 

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें