
-टीम रॉबर्ट वाड्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग के महासचिव राजीव चौधरी ने की पहल

-पंजाब की टीम रॉबर्ट वाड्रा ने तरन तराण में वितरित की सामग्री

काशीपुर। पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए सरकार, स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न संगठनों द्वारा राशन किट, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है। इसी क्रम में टीम रॉबर्ट वाड्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओर इंटरनेशनल खिलाड़ी राजीव चौधरी मिंटू ने श्री रॉबर्ट वाड्रा के दिशा निर्देशन में बाढ़ पीड़ितों को पंजाब के जिला तरन तारण में काशीपुर से राशन ओर दवाइयां भेजी, जिसे टीम टीम रॉबर्ट वाड्रा ने बाढ़ से प्रभावित दुरस्था स्थानों पर जाकर वितरित किया। वहीं पंजाब की टीम रॉबर्ट वाड्रा ने तरन तराण में बाढ़ से त्रस्त लोगों तक उक्त राहत सामग्री वितरित की।

बतादें कि पंजाब में आई बाढ़ से हजारों परिवारों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं घर ढह गए, तो कहीं लोग भूख और बीमारी से जूझ रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग के महासचिव राजीव चौधरी की यह पहल प्रशंसनीय है। उनके इस प्रयास की क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में सराहना की जा रही है। राजीव चौधरी ने तुंरत राष्ट्रीय आपदा कोष से पंजाब के पीड़ित लोगों को स्पेशल पैकेज व किसानों के संपूर्ण ऋण माफी की घोषणा की भारत सरकार से अपील की।










