-बोले चिकित्सक वर्षो से पत्नी कर रही है मेरा व मेरे बच्चों का उत्पीड़न
काशीपुर। तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी लगाने से बौखलाई एक महिला ने अपने चिकित्सक पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं चिकित्सक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
काशीपुर के एक जाने माने ईएनटी चिकित्सक की पत्नी ने शादी के 26 साल बाद शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने समेत गंभीर आरोप लगाये हैं। वहीं जब इस विषय पर चिकित्सक ने बताया कि उनकी पत्नी द्वारा बीते कई वर्षाें से उनका व बच्चों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उत्पीड़न से तंग आकर उनके द्वारा कई बार पुलिस से शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा उनकी व पत्नी काउंसिलंग की गई। इस दौरान बच्चों पर बुरा असर पड़ता देख उन्होंने आगे कोई कार्यवाही नहीं की। चिकित्सक ने बताया कि जब उनके द्वारा आगे कार्यवाही नहीं की गई तो उनकी पत्नी की हौसले बढ़ गये तथा इस दौरान उनकी पत्नी द्वारा शादी का बहाना बनाकर लाॅकर में रखे गहनों को अपने कब्जे में ले लिया। बताया कि उनकी पत्नी मायके वालों के बहकावे में आकर लगातार बच्चों व उनका उत्पीड़न करती रही तथा उनकी पत्नी द्वारा उन्हें धमकाया गया कि यदि तुमने कोई कार्यवाही की तो तुम्हें बदनाम कर दूंगी। बताया कि उनके द्वारा एसएसपी के जनता दरबार में शिकायत की तो कटोराताल चैकी इंचार्ज द्वारा मामले की जांच भी की गई जिसके बाद पुलिस द्वारा उनकी पत्नी को नोटिस भेजा तो उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट में वाद चल रहा है। जिससे बौखलाकर उनकी पत्नी उनके ऊपर अनर्गल इल्जाम लगाया जा रहा है। चिकित्सक द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी के द्वारा उनके ऊपर लगाये गये सभी इल्जाम बेबुनियाद है तथा उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है तथा पुलिस मामले में पूरी निष्पक्षता से जांच करेगी।









