जसपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक ने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की । देहरादून पहुंचकर भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने सीएम से खेल स्टेडियम संबन्धी जिला अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर अग्रिम कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया । साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त खस्ता हाल विभिन्न मार्गो का पुर्ननिर्माण कराने के लिए सीएम को सूची सौंपकर शीघ्र ही स्वीकृति का आग्रह किया । डॉक्टर सिंघल ने बताया कि सीएम ने दोनों प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए । उन्होंने दीपावली के बाद सीएम को जसपुर आने का भी निमंत्रण दिया । जिसमें सीएम ने उनका निमंत्रण स्वीकार कर आने की सहमति दी।









