स्वदेशी से ही देश मजबूत बनेगा : खड़क सिंह चौहान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जसपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत “हर घर में स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करने और स्थानीय उद्योगों एंव कारीगरों को प्रोत्साहित करने व आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने” का आह्वान किया। बाजपुर चीनी मिल गेस्ट हाउस में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडल कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने उक्त विचार व्यक्त किये। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चल रहे आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्वदेशी अपने के महत्व तथा स्थानीय उद्योगों के प्रोत्साहन पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त भावना है जो हमें आत्मनिर्भरता , स्वाभिमान और आर्थिक सहशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर करती है और स्वदेशी से ही देश मजबूत बनेगा, यही सच्चा राष्ट्र धर्म है । इससे पूर्व भाजपाईयों ने मुख्य अतिथि खड़क सिंह चौहान का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य दर्जा मंत्री मनजीत सिंह राजू , मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, राजेश कुमार, मोहन पाल, विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय मंत्री यशपाल राजहंस, बिट्टू चौहान, अनीता शर्मा, पूजा जिंदल, गौरव शर्मा, अनंत जैन, मयंक पाठक, मुकेश शर्मा, निलाधर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें