दिवंगत किसान स्व. सुखवंत सिंह के अंतिम अरदास एवं भोग में सम्मिलित हुए महापौर दीपक बाली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने दिवंगत किसान स्व. सुखवंत सिंह के अंतिम अरदास एवं भोग में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया शोक संदेश भी उनके परिजनों को सौंपा गया। श्री बाली ने कहा कि राज्य सरकार सुखवंत के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री का शोक संदेश देते समय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पीसीयू चैयरमेन राम मल्होत्रा युवा भाजपा नेता रवि पाल प्रधान संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी तथा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जगजीत सिंह हैप्पी भी मौजूद रहे।

 

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें