कांग्रेस नहीं सहेगी साधु संतों का अपमान : अलका पाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। प्रयागराज के माघ मेले में जगद्गुरु शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज और उनके शिष्यों के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर किए गए दुर्व्यवहार और अपमान के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत उपवास रखकर भाजपा सरकार के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से अपना आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने काशीपुर कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में स्थानीय मोटेश्वर महादेव चैती मंदिर परिसर मैदान में एकत्रित होकर काली पट्टियां बांधकर मौन व्रत उपवास के कार्यक्रम का आयोजन किया । उपवास कार्यक्रम के पश्चात पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह, मनोज जोशी, विमल गुड़िया, इंदर सिंह एड., जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी, आदि ने कहा कि ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके नेता लगातार धर्म आचार्य और साधु संतों का अपमान कर रहे हैं। इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। साधु संतों के नाम पर गुणगान करने वाली भाजपा आज उनके अपमान पर आतुर है। कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने आरोप लगाते हुए कहा के साधु संतों का आशीर्वाद के सहारे सत्ता तक पहुंची भाजपा आज उनका अनादर कर रही है। सनातन का ढोल पीटने का नाटक करने वाली भाजपा सरकार आज साधु संतों पर लाठियां बरसा रही है। भाजपा की झूठी सनातन का पिटारा जनता के सामने खुल चुका है। कांग्रेस पार्टी साधु संतों के सम्मान के साथ खड़ी है। कांग्रेस साधु संतों का अपमान नहीं सहेगी। मौन व्रत उपवास कार्यक्रम में सुभाष पाल, रियासत अली, सुशील भटनागर, डॉ.करण सिंह पाल, गौरव रस्तोगी, जगदीश पनेरु, एड. सौरभ शर्मा,डॉ.शुभ्रा शर्मा, पं. रामदेव शर्मा, मो. अकरम, दीपक पाल, हनीफ अंसारी, सरिम सैफी, सुजाता शर्मा, रंजना गुप्ता, रोशनी बेगम, जगदीश सिंह, संजीव शर्मा, मनोज जोशी, महेंद्र बेदी, इदरीस अंसारी, अनीस अंसारी, परम सिद्धू, एड.अनिल शर्मा, सुशील भटनागर, मीणा आर्य, एड. संदीप चतुर्वेदी, एड. सुरेंद्र वाटला, राकेश यादव, फिरोज हुसैन, पार्षद सादिक हुसैन, शाह आलम, पंकज शर्मा, डॉ. रमेश कश्यप, एड. राजेश शर्मा, इदरीश अंसारी, सेवादल अध्यक्ष अनीस अंसारी, दीपक कुमार,आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी की।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें