ज्ञानार्थी कॉलेज में ‘दृश्य कथा 3.0’ फाइन आर्ट वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज में ‘दृश्य कथा 3.0’ फाइन आर्ट वार्षिक प्रदर्शनी का बड़े ही उत्साह और धूमधाम से आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कला के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बनी। कार्यक्रम में कला प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह रहे, जबकि विपधायक जसपुर आदेश चैहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके साथ-साथ अन्य सम्मानित अतिथियों में राहुल अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, राम मेहरोत्रा, संदीप सहगल, विमल गुड़िया तथा आशीष गुप्ता शामिल रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं डायरेक्टर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स, स्केच, क्राफ्ट व अन्य कलाकृतियों ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से सामाजिक संदेश, प्रकृति, संस्कृति एवं कल्पनाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। करीब 800 से अधिक बच्चों ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन में लगभग 6000 बच्चों एवं कला प्रेमियों ने सहभागिता की। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कला प्रतिभा को मंच प्रदान करना तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत कॉलेज के अध्यक्ष संतोष मल्होत्रा, सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह एवं डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा द्वारा किया गया। समारोह ने विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करते हुए कला जगत में एक प्रेरणादायक संदेश दिया। ‘दृश्य कथा 3.0’ निश्चित ही ज्ञानार्थी कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण और यादगार आयोजन साबित हुआ।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें