ज्ञानार्थी कॉलेज, काशीपुर में “ज्ञान वार्ता” न्यूज़ चैनल का भव्य उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज, काशीपुर में “ज्ञान वार्ता” न्यूज़ चैनल का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा  ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। कॉलेज की सचिव शिवानी मेहरोत्रा तथा संस्थान प्रमुख pratima singh ने भी मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। अपने संबोधन में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि “ज्ञान वार्ता” न्यूज़ चैनल विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त एवं उपयोगी मंच सिद्ध होगा। इससे विशेष रूप से जनसंचार, एनीमेशन तथा अन्य पाठ्यक्रमों के छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में मीडिया का महत्व निरंतर बढ़ रहा है और इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस चैनल के माध्यम से छात्र समाचार लेखन, एंकरिंग, वीडियो संपादन तथा डिजिटल सामग्री निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कौशल सीख सकेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Prime Focus
Author: Prime Focus

Leave a Comment

और पढ़ें